नवरात्र में माँ दुर्गा के आगमन व गमन वाहन

What is the significance of आगमन and गमन वाहन of माँ दुर्गा?
And how is it known?

शशिसूर्ये गजारूढ़ा शनिभौमे तुरंगमे।
गुरौ शुक्रे च दोलायां बुधे नौका प्रकीर्त्तिता।।

अर्थात्- सोमवार या रविवार को घट स्थापना होने पर मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं। शनिवार या मंगलवार को देवी का वाहन घोड़ा होता है। गुरुवार या शुक्रवार को नवरात्रि शुरू होने पर देवी डोली में बैठकर आती हैं। बुधवार से नवरात्रि शुरू होने पर मां दुर्गा नाव पर सवार होकर आती हैं।

देवी के आगमन के वाहन से शुभ-अशुभ का विचार किया जाता है। माता दुर्गा जिस वाहन से पृथ्वी पर आती हैं, उसके अनुसार आगामी छह माह में होने वाली घटनाओं का आंकलन किया जाता है।

इसके लिए भी देवी भागवत पुराण में एक श्लोक है-

गजे च जलदा देवी क्षत्र भंग स्तुरंगमे।
नौकायां सर्वसिद्धिस्या दोलायां मरणंधुवम्।।

अर्थात्- देवी जब हाथी पर सवार होकर आती है तो वर्षा ज्यादा होती है। घोड़े पर आती हैं तो पड़ोसी देशों से युद्ध की आशंका बढ़ जाती है। देवी नौका पर आती हैं तो सभी के लिए सर्वसिद्धिदायक होता है और डोली पर आती हैं तो किसी महामारी से मृत्यु का भय बना रहता हैं।

माता दुर्गा जिस प्रकार किसी वाहन पर सवार होकर आती हैं, वैसे ही जाती भी किसी वाहन पर हैं। नवरात्रि के अंतिम दिन के अनुसार उनके जाने का वाहन तय होता है। देवी भागवत पुराण के अनुसार-

शशि सूर्य दिने यदि सा विजया महिषागमने रुज शोककरा।
शनि भौम दिने यदि सा विजया चरणायुध यानि करी विकला।।
बुध शुक्र दिने यदि सा विजया गजवाहन गा शुभ वृष्टिकरा।
सुरराजगुरौ यदि सा विजया नरवाहन गा शुभ सौख्य करा।।


नवरात्रि के अंतिम दिन रविवार या सोमवार हो तो देवी भैंसे पर सवार होकर जाती हैं। इससे देश में रोग और शोक बढ़ता है। शनिवार या मंगलवार को देवी मुर्गे पर सवार होकर जाती हैं, जिससे दुख और कष्ट की वृद्धि होती है। बुधवार या शुक्रवार को देवी हाथी पर जाती हैं। इससे बारिश ज्यादा होती है। 
गुरुवार को नवरात्रि का अंतिम दिन हो तो मां दुर्गा मनुष्य की सवारी पर जाती हैं। इससे सुख और शांति में वृद्धि होती है।

Comments

Popular posts from this blog

The Madhava Infinite Series and Value of Pi (π)

लोक आस्था का महापर्व : छठ

Kali Sàntaran Upànishad