लोक आस्था का महापर्व : छठ
वैसे तो छठ पूजा मुख्यतः रूप से पूर्वी भारत के बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है परन्तु विगत कुछ वर्षों में इसके सरल स्वरूप, मनोहर विधि-विधान एवं इसके सुन्दर रीतियों ने इसे इतना लोकप्रिय कर दिया है की आज सभी को इसके विषय में जानने एवं इसमें सम्मिलित होने की इच्छा होती है. षष्ठी को मनाया जाने वाला छठ पूजा सूर्य उपासना का अनुपम लोकपर्व है। छठ कदाचित षष्ठ/षष्ठी शब्द से विकृति के कारन बना है. पुराणों आदि जहाँ भी इस पर्व की कथा या इसका भाव दृश्य होता है वो षष्ठी नाम से ही होता है. लोग अलग-अलग कारणों से छठ पूजा मनाते हैं या व्रत रखते हैं, लेकिन मुख्य कारण सूर्य देव की पूजा करना और उनका आशीर्वाद मांगना है। सूर्य देव व् छठी मैया से स्वास्थ, सन्तान, धन-धान्य की प्रार्थना की जाती है. छठ पूजा के लिए बिहार एवं उत्तर प्रदेश के लोग में विशेष आस्था व् आदर है. ये लगाव कई बार इससे भी दृश्य होता है की छठ पूजा पर अपने शहर अपने गाँव जाने वालों की संख्या लाखों में हमें दिखाई देती है. छठ विशेष रूप से वर्ष में दो बार मनाया जाता है. इसमें मुख...